सेना की सफलता पर काशी के अधिवक्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, बांटी मिठाइयां

दीवानी कचहरी परिसर गूंजा ‘भारत माता की जय’ के नारों से

 

वाराणसी : पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर काशी के अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सेना की इस कार्रवाई के प्रति समर्थन और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने देर रात विजय जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

 

रात करीब एक बजे बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता एकत्र हुए। हाथों में तिरंगा थामे अधिवक्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’, ‘हिंदुस्तानी सेना अमर रहे’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारों के साथ दीवानी कचहरी परिसर में विजय यात्रा निकाली।

 

बताया जा रहा है कि सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में स्थित कम से कम नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों से ध्वस्त किया। इस कार्रवाई को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है और काशी के अधिवक्ताओं ने भी देशभक्ति की भावना के साथ इसका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि यह कार्रवाई केवल आतंकियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके संरक्षक तंत्र के विरुद्ध भी एक कड़ा संदेश है। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को गर्व है कि हमारी सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास