नई शिक्षा नीति और आरक्षण पर बोले राहुल गांधी, छात्रों के साथ की खुली चर्चा

दिल्ली विश्वविद्यालय में एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों से संवाद, प्रतिनिधित्व और समानता पर दिया जोर

 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर का दौरा किया और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों के छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति, आरक्षण, प्रतिनिधित्व और शैक्षणिक समानता से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की चिंताओं को सुना और विचार साझा किए।

 

यह संवादात्मक सत्र डूसू (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) के अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न कॉलेजों और विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डूसू द्वारा जारी बयान में कहा गया कि राहुल गांधी ने समावेशी और लोकतांत्रिक शिक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि विश्वविद्यालयों को हर तबके के छात्रों के लिए समान अवसर मुहैया कराने चाहिए।

 

छात्रों ने इस दौरान जाति आधारित भेदभाव, फैकल्टी और प्रशासनिक पदों पर पिछड़े वर्गों के कम प्रतिनिधित्व और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों में नौकरी में बहिष्कार जैसे मुद्दों को उठाया। छात्रों का कहना था कि नई शिक्षा नीति इन वर्गों के हितों की अनदेखी करती है।

 

राहुल गांधी ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और समान अवसर की नीति को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अधिकार हर वर्ग के लिए समान रूप से लागू होना चाहिए, और इसके लिए जरूरी है कि आरक्षण और प्रतिनिधित्व को गंभीरता से लागू किया जाए।

 

छात्रों के साथ यह संवाद आगामी चुनावी माहौल में युवाओं को जोड़ने की कांग्रेस की रणनीति का भी हिस्सा माना जा रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा