पूर्वोत्तर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट में बोले पीएम – पूर्वोत्तर अब बन रहा विकास का अग्रदूत

 

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है और केंद्र सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बातें कही।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है और यही विविधता अब उसे विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि “पूर्वोत्तर अब सीमांत नहीं, बल्कि सम्भावनाओं का केंद्र बन गया है।”

 

समिट के उद्घाटन सत्र में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, राजनयिकों के साथ-साथ उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल रहीं। मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और अनिल अग्रवाल जैसे उद्योगपतियों की मौजूदगी ने पूर्वोत्तर में निवेश के प्रति उत्साह को और मजबूती दी।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि “हमने पूर्वोत्तर को योजनाओं के जरिए नहीं, बल्कि दिल से जोड़ा है। पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के मंत्री 700 से अधिक बार पूर्वोत्तर का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने न केवल विकास की योजनाएं देखीं, बल्कि जनता की उम्मीदों और सपनों को भी समझा।”

 

पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत के ‘सबसे विविध हिस्से’ की संज्ञा देते हुए कहा कि यह क्षेत्र व्यापार, संस्कृति, पर्यटन और टेक्सटाइल उद्योग में असीम संभावनाएं समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत के लिए पूर्वी भारत का विकसित होना आवश्यक है और पूर्वोत्तर इसका अहम हिस्सा है। हमारी सरकार की नीति ईस्ट यानी इम्पावर, एक्ट, स्ट्रेंथ और ट्रांसफॉर्म पर आधारित है।”

 

पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक वैभव की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां का संगीत, नृत्य और उत्सव इसकी पहचान हैं, जो पर्यटन को भी नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जब पूर्वोत्तर में विकास का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच रहा है, तो इसका सकारात्मक असर पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है।

 

प्रधानमंत्री ने समापन पर निवेशकों और नागरिकों से पूर्वोत्तर की जैव-सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित रखते हुए इसके सतत विकास में भागीदार बनने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम