जौनपुर: दो माह से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से जनता बेहाल

जौनपुर: दो माह से अंधेरे में डूबे दर्जनों गांव, बिजली विभाग की लापरवाही से जनता बेहाल

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय) 

रामपुर (जौनपुर) रामपुर थाना क्षेत्र के गधोंना, देवनाथपुर, असवा सहित दर्जनों गांवों में बिजली विभाग की लापरवाही और तानाशाही से जनता पिछले दो महीनों से अंधेरे में जीने को मजबूर है। क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के दौरान बिजली के कई पोल गिर गए थे, लेकिन आज तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई।

गर्मी के इस भीषण मौसम में जहां आम जनता पानी और बिजली के लिए तरस रही है, वहीं बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिकायतों पर ध्यान देने के बजाय उपभोक्ताओं से अभद्रता कर रहे हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे बिजली विभाग के कार्यालय में समस्या लेकर जाते हैं, तो एसडीओ मुरलीधर जवाब देते हैं कि “हमने तो फाइल बनाकर एसडीएम मड़ियाहूं को भेज दी है, अब वही कुछ नहीं कर रहे हैं, तो हम क्या करें। उनके पास जाइए।”

इतना ही नहीं, कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को डराते-धमकाते भी हैं। “यहां से भाग जाओ, नहीं तो लूट का मुकदमा लिखवा देंगे,” — ऐसा कहकर पीड़ितों को चुप कराया जाता है।

क्षेत्र में तैनात लाइनमैनों की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब लाइन सुधारने के नाम पर मनमानी वसूली की जाती है और बिना भुगतान किए कोई काम नहीं किया जाता।

ग्रामीणों का आरोप है कि रामपुर एसडीओ का इन गतिविधियों में अप्रत्यक्ष सहयोग रहता है, जिससे कर्मियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही।

इस लापरवाही और तानाशाही से परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    दीनानाथ भास्कर के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती, 2022 के करीबी मुकाबले ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प