भदोही: पोल व कंडक्टरिंग कार्य के चलते चार दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

भदोही: पोल व कंडक्टरिंग कार्य के चलते चार दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

 भदोही। भदोही नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी दिनों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। उपकेंद्र 33/11 केवी भदोही से जुड़ी विद्युत लाइनों की मरम्मत और कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

कार्यस्थल: 33 केवी सिविल लाइन, भदोही

कार्य विवरण: जर्जर तारों के स्थान पर नए पोल एवं कंडक्टर का प्रतिस्थापन

कार्य योजना: बीपी 2024-25 के अंतर्गत

विद्युत विभाग के अनुसार, दिनांक 03 जून 2025 (मंगलवार) से अगले चार दिनों तक यह कार्य सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में उपकेंद्र भदोही से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित फीडर: 33 केवी सिविल लाइन भदोही, 11 केवी इंद्रामिल फीडर, 11 केवी कुशियारा फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल फीडर, 11 केवी नेशनल फीडर, 11 केवी कॉलोनी फीडर, 11 केवी दशरथपुर फीडर, 11 केवी ममहर फीडर।

अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड भदोही ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। कार्य संपन्न होने के बाद विद्युत आपूर्ति पहले से अधिक सुचारु और सुरक्षित हो सकेगी।

बिजली विभाग की अपील: अवधि के दौरान उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें और आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। साथ ही बिजली बचाएं, देश की सेवा करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    दीनानाथ भास्कर के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती, 2022 के करीबी मुकाबले ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प