अंतरिक्ष स्टेशन से पीएम मोदी ने की ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत

अंतरिक्ष स्टेशन से पीएम मोदी ने की ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत

 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से संवाद किया। इसकी जानकारी स्वयं प्रधानमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से दी।

 

भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती से करीब 28 घंटे की यात्रा पूरी कर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में प्रवेश किया। वहां तैनात चालक दल के सदस्यों ने नए दल का गर्मजोशी से स्वागत किया और गले लगाकर तथा हाथ मिलाकर अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक मिशन प्रधानमंत्री मोदी के योगदान के बिना संभव नहीं हो पाता। उन्होंने कहा, “सारी व्यवस्थाएं प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयास से ही साकार हुई हैं। मैं उनका दिल से आभार प्रकट करता हूं।”

 

शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 4:01 बजे ड्रैगन श्रृंखला के पांचवें अंतरिक्ष यान ग्रेस ने अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मनी मॉड्यूल से संपर्क स्थापित किया। इस दौरान यान को संचार, विद्युत संपर्क और दबाव स्थिरीकरण में करीब दो घंटे का समय लगा।

 

इस मिशन के सफल docking के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे दल को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि भारत के वैज्ञानिकों और युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा