कांग्रेस और भाजपा ने कभी संविधान का पूरी निष्ठा से पालन नहीं किया : मायावती

कांग्रेस और भाजपा ने कभी संविधान का पूरी निष्ठा से पालन नहीं किया : मायावती

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर दोनों दलों की नीयत शुरू से संदेहास्पद रही है।

 

मायावती ने कहा कि “बाबा साहेब आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन लगाकर देश को मानवतावादी संविधान दिया। लेकिन पहले कांग्रेस और अब भाजपा सरकार ने कभी इसे पूरी निष्ठा से लागू नहीं किया। इन दलों ने अपनी-अपनी विचारधारा को संविधान से ऊपर रखा और समय-समय पर गैरजरूरी संशोधन कर संविधान की आत्मा को आघात पहुंचाया।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में संविधान को लेकर जिस तरह की बहस छिड़ी है, वह गंभीर चिंता का विषय है। मायावती ने चेताया कि यदि ऐसी प्रवृत्तियों पर रोक नहीं लगी तो बसपा को पूरे देश में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।

 

बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि संविधान के नाम पर बार-बार जनता को गुमराह किया गया और असल मुद्दों से ध्यान हटाया गया। उन्होंने कहा कि बसपा बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष जारी रखेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    बोले– पुलिस गोली न चलाए तो क्या खुद गोली खा ले   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाने वालों पर मंगलवार को करारा…

    मेरी नज़र में आज का बजट 2026–27

    विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी दस्तावेज — डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ (लेखक एवं शिक्षाविद)    वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    सुगम यातायात को लेकर मैरिज लॉन व डीजे संचालकों संग गोष्ठी

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    कछुआ कुंड में ट्रैकिंग व शैक्षणिक यात्रा आयोजित

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    हाईवे पर ट्रेलरों की भिड़ंत, चालक की मौत

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

    डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन