इंटरनेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में रिद्धि गुप्ता ने गोल्ड मेडल किया हासिल

इंटरनेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में रिद्धि गुप्ता ने गोल्ड मेडल किया हासिल

 

चंदौली ।जिले की होनहार खिलाड़ी रिद्धि गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा में 26 से 30 जून 2025 तक आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल इंविटेशन ताईक्वांडो चैंपियनशिप में रिद्धि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

 

इससे पहले रिद्धि ने मथुरा में 1 से 3 जून तक आयोजित ओपन नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। लगातार दो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने पर उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

 

रिद्धि के पिता सुनील गुप्ता जौनपुर में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर दादा दुर्गा प्रसाद, जो सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है।

 

रिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता, दादा-दादी और भाई को देते हुए कहा कि परिवार के सहयोग और आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।

 

रिद्धि की जीत पर उनके रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने आशा जताई कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर देश और समाज का नाम उज्ज्वल करती रहेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी