“लो जा रहा है काफिला ज़िंदा रहे इस्लाम” के नौहे के बीच लौंदा गांव में मोहर्रम जुलूस संपन्न

“लो जा रहा है काफिला ज़िंदा रहे इस्लाम” के नौहे के बीच लौंदा गांव में मोहर्रम जुलूस संपन्न

चंदौली (लौंदा)। मोहर्रम की दसवीं पर लौंदा गांव में अकीदत और भाईचारे का अनूठा नज़ारा देखने को मिला। रविवार को अलम व ताजिया का जुलूस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ निकाला गया।

जुलूस के दौरान परवेज़ अहमद लाडले ने गमगीन लहजे में नौहा पढ़ा—“लो जा रहा है काफिला ज़िंदा रहे इस्लाम”, जिससे माहौल भावुक हो उठा। या अली और या हुसैन के नारों से पूरा रास्ता गूंजता रहा।

इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ अन्य धर्मों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी एकता की मिसाल पेश की। अकीदतमंद नंगे पांव चलते हुए इमामबाड़ों से करबला तक पहुंचे, जहां ताजिये, अलम और ज़ुलजनाह पर चढ़ाए फूलों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

रास्ते में जगह-जगह शर्बत और पानी की सबील लगाई गई। लौंदा गांव के लोगों ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने बलिदान से इंसानियत और धर्म की राह में जो आदर्श स्थापित किए, उन पर चलना हम सबका कर्तव्य है।

इस मौके पर सदर आसिफ इकबाल, अशरफ जमाल राजू, तुफैल अहमद राजू, परवेज़ अहमद लाडले, खुर्शीद प्रधान सहित बड़ी संख्या में हुसैनी अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा