UGC रिफॉर्म 2026 पर जौनपुर में विरोध तेज, सवर्ण समाज का जुलूस कलेक्ट्रेट तक

‘काला कानून’ बताकर वापसी की मांग, 2027 के चुनाव में राजनीतिक असर की चेतावनी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। यूजीसी रिफॉर्म 2026 के विरोध में मंगलवार को जिले में सवर्ण समाज का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। सवर्ण आर्मी के आह्वान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रस्तावित सुधार को तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यूजीसी रिफॉर्म 2026 सवर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल है। वक्ताओं ने इसे “काला कानून” करार देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। साथ ही यह चेतावनी भी दी गई कि मांगें अनसुनी रहीं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका राजनीतिक प्रभाव देखने को मिलेगा।

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह ने सरकार और सवर्ण समाज से जुड़े नेताओं पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो नेता इस मुद्दे पर खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं, वे समाज का विश्वास खो रहे हैं और भविष्य में उन्हें जनसमर्थन नहीं मिलेगा।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के समय कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान सरकार विरोधी नारे भी सुनाई दिए, हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में हालात नियंत्रित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा