काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

NEP-2020 के तहत सभी स्नातक पाठ्यक्रम होंगे चार वर्षीय, बीएससी बायो में सीटें बढ़ीं; विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर्स भी शुरू

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शुक्रवार को कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में प्रवेश समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पंत प्रशासनिक भवन स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन समिति कक्ष में हुई इस बैठक में आगामी सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया, सीट निर्धारण, नए पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक ढांचे में बदलाव को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक के बाद कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि स्नातक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस वर्ष भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर ही संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने जानकारी दी कि बीएससी बायोलॉजी में 60 अतिरिक्त सीटों की वृद्धि की गई है, जिससे विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को अधिक अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत अब सभी स्नातक पाठ्यक्रम चार वर्षीय होंगे। इस प्रणाली के अंतर्गत चार वर्ष का स्नातक पूरा करने वाले छात्रों को स्नातकोत्तर केवल एक वर्ष में पूरा करने का अवसर मिलेगा।

विदेशी छात्रों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2026-27 से हिंदी भाषा का एक नया विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय भी लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को हिंदी सीखने का अवसर मिलेगा और वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालय की पहचान मजबूत होगी।

बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, प्रवेश समन्वयक एवं डीन अकादमी प्रो. बंशीधर पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा सहित सभी संकायाध्यक्ष, निदेशक और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता