सुलतानपुर में महाकुंभ मेला के मद्देनज़र 3 से 5 फरवरी तक विद्यालयों में अवकाश घोषित

सुलतानपुर में महाकुंभ मेला के मद्देनज़र 3 से 5 फरवरी तक विद्यालयों में अवकाश घोषित

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) 

सुलतानपुर : जिलाधिकारी कुमार हर्ष द्वारा महाकुंभ मेला-2025 के शाही स्नान के दृष्टिगत एक अहम आदेश जारी किया गया है। बसंत पंचमी के संगम स्नान के उपरांत लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या धाम से प्रयागराज तक यात्रा करने की संभावना है, जिसके चलते विभिन्न तीर्थ स्थलों और मठ-मंदिरों के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र होने का अनुमान है।

इसी को ध्यान में रखते हुए, बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समस्त बोर्ड के कक्षा प्री-प्राइमरी से 12 तक के सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त (सी.बी.एस.ई. / आई.सी.एस.ई. सहित अन्य सभी बोर्ड) विद्यालयों में दिनांक 03 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।

 

इस आदेश के तहत, विद्यालयों के प्रबंधन, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यकता अनुसार उक्त अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। हालांकि, परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर विभागीय और प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करेंगे।जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    ऑटो में बांधकर बनाया बंधक, एक आरोपी फरार; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में बकरी चोरी की घटना…

    किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में इंद्रेश तिवारी को मिली जगह

    मछलीशहर जिले का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष, मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय बरसठी (जौनपुर)। भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति के गठन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत