तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये पत्रकार सुरक्षा अधिनियम-देवी प्रसाद गुप्ता

तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये पत्रकार सुरक्षा अधिनियम-देवी प्रसाद गुप्ता

 

 

सीतापुर: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता जी ने आज उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में एक प्रतिष्ठित दैनिक अखबार के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या को अत्यंत दु:खद एवं निंदनीय बताया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता जी ने कहा कि संगठन इसकी कठोर निंदा करते हुये मुख्यमंत्री से माॅंग करता है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर वह तत्काल दिशा निर्देश जारी करें और पत्रकार सुरक्षा अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू करें।

उन्होंने ये भी कहा कि आजकल पत्रकारो के विरुद्ध असामाजिक तत्वों द्वारा अनर्गल मुकदमे लिखवाए जाने का भी प्रचलन बढता जा रहा है। यह निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता के लिये बडी चुनौती है।मुख्यमंत्री महोदय इस संबध में भी दिशा निर्देश जारी करें कि बिना जांच पढ़ताल किये पत्रकार के ऊपर मुकदमा ना लिखा जाये। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रमुख मांगें है।

1- पत्रकार एवं पत्रकार के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये 2- हत्यारों एवं साजिश मे शामिल लोगों के विरुद्ध त्वरित कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। 3-परिवार को एक करोड रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की जाये। 4-परिवार में आश्रित को राजकीय सेवा में लेकर आजीविका सुनिश्चित की जाये। 5-पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय समिति गठित हो जिसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की भी भागीदारी हो तथा समिति की रिपोर्ट के आधार पर पत्रकार की सुरक्षा की व्यवस्था की जाये।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज