चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टीम इंडिया को वापस करनी होगी खिताबी ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टीम इंडिया को वापस करनी होगी खिताबी ट्रॉफी!

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह भारत का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन खेल दिखाया और बिना कोई मैच गंवाए ट्रॉफी जीती। यह भारत की अब तक की 7वीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले 1983 में कपिल देव, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में एमएस धोनी, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी।

क्यों लौटानी पड़ती है ट्रॉफी?

आईसीसी इवेंट्स में दी जाने वाली ट्रॉफी विजेता टीम के पास कुछ समय के लिए ही रहती है और बाद में इसे आईसीसी को लौटा दिया जाता है। जब अगला टूर्नामेंट होता है, तो वही ट्रॉफी नए विजेता को दी जाती है। हालांकि बायलेटरल सीरीज में ऐसा नहीं होता—जो टीम सीरीज जीतती है, वह ट्रॉफी अपने पास रखती है।

आईसीसी हर टूर्नामेंट से पहले एक समान दिखने वाली दो ट्रॉफियां तैयार करता है—एक ट्रॉफी विजेता टीम को समारोह में दी जाती है और बाद में लौटानी पड़ती है, जबकि दूसरी ट्रॉफी स्थायी रूप से चैंपियन टीम को मिलती है। भारतीय टीम द्वारा जीती गई सभी आईसीसी ट्रॉफियां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI के हेड ऑफिस में सुरक्षित रखी जाती हैं। इसके अलावा, भारतीय टीम द्वारा जीती गई अन्य द्विपक्षीय सीरीज की ट्रॉफियां भी वहीं संग्रहित हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    आरआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सामाजिक संदेश पर आधारित, राहुल रेशमिया और माधवी सहित कई कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं     रिपोर्ट विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    ‘परथेनियम हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ’ के नारों से गूंजा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय परिसर     प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), जमुनीपुर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन