मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर दिया जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का लोकार्पण, जल संरक्षण और स्वच्छता पर दिया जोर

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के सूरजकुंड क्षेत्र में नव-निर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, नागरिक सुविधाओं, और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोरदार संदेश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण असमय बारिश और सूखे की स्थिति जनपद को लगातार प्रभावित कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि कभी गोड़धोड़्या एक नदी थी, जिसे मानवीय स्वार्थ ने नाले में बदल दिया, और अब उसी को स्वच्छ बनाकर पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल और हरियाली का लाभ मिल सके।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “किसी भी सभ्य समाज में उसकी जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। गोरखपुर नगर निगम प्रदेश का पहला निगम है, जो सात कल्याण मंडपम बना रहा है। गरीबों के लिए 11 हजार या 25 हजार रुपये में मांगलिक कार्य करने की सुविधा मिलना एक सराहनीय प्रयास है।”

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपनी विधायक निधि का पूरा पैसा इन मंडपमों के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया है। प्रत्येक मंडपम में लगभग 300 लोगों के बैठने की क्षमता वाला सभागार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा गोरखपुर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर और आयुष विश्वविद्यालय भी विकसित किया जा रहा है, जिसका 30 जून को राष्ट्रपति द्वारा लोकार्पण संभावित है।

 

सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “सेफ सिटी” का अर्थ है जहां हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिक प्रशासन के सहयोगी बनें ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।

 

उन्होंने पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मोहल्लों में स्वच्छता समितियों का गठन करें, बरसात से पहले नालों की सफाई सुनिश्चित कराएं और कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था नियमित रूप से करवाएं।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद रविकिशन शुक्ला ने भी मंच से अपने विचार रखते हुए कहा कि मंडपम जैसी योजनाएं आम जनता के लिए बहुत लाभकारी हैं। आजकल बाहर के शहरों में एक हॉल की बुकिंग में 10-12 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं, लेकिन यहां 11 हजार रुपये से बुकिंग शुरू हो रही है।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और गोरखपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    आरआर फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म सामाजिक संदेश पर आधारित, राहुल रेशमिया और माधवी सहित कई कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं     रिपोर्ट विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी।…

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    ‘परथेनियम हटाएँ, पर्यावरण बचाएँ’ के नारों से गूंजा नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय परिसर     प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती (मानित विश्वविद्यालय), जमुनीपुर परिसर में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प