जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम मठ विकास कार्यों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम मठ विकास कार्यों का किया निरीक्षण

चंदौली (चहनियां)। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को अघोराचार्य बाबा कीनाराम मठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने मठ को जोड़ने वाली लक्ष्मणगढ़ वाया रामगढ़ तथा गुरेरा वाया रामगढ़ मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे यात्री विश्राम गृह, सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडाल, ओवरहेड जल टंकी, पब्लिक शौचालय, वाहन पार्किंग, तालाब का सौंदर्यीकरण, चेंज रूम, सीसी रोड, फुटपाथ एवं लाइटिंग जैसे विकास कार्यों का मॉडल व स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।

उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य आगामी जन्मोत्सव से पूर्व हर हाल में गुणवत्तापूर्वक पूरे कराए जाएं।

कार्य स्थल पर मौजूद ठेकेदार ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि 15 जुलाई तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 22 जुलाई को वह पुनः निरीक्षण करेंगे।

इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार, उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, पर्यटन अधिकारी नितिन कुमार, पीडब्ल्यूडी के एई शैलेन्द्र कुमार, जेई अशोक कुमार, एडीओ पंचायत राकेश दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, मठ व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, रमाकांत यादव एवं अतुल यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी