26 वर्षों से लंबित बैनामा भूमि पर कब्जे की मांग को लेकर आमरण अनशन

तहसील-कलेक्ट्रेट व दीवानी न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार के आरोप, हजारों पीड़ितों को न्याय न मिलने का दावा

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। जनपद की विभिन्न तहसीलों में लंबित भूमि विवादों और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में एक व्यक्ति आमरण अनशन पर बैठ गया है। अनशनकारी का आरोप है कि बैनामा होने के बावजूद वर्षों से जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है तथा राजस्व व न्यायालयी तंत्र में सुनवाई नहीं हो रही।

बताया गया कि सदर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मड़ियाहूं व मछलीशहर तहसीलों में प्रतिदिन लगभग दो हजार लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन फाइलें न्याय पटल तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

अनशन पर बैठे नरेंद्र बहादुर सिंह, निवासी ग्राम राजेपुर द्वितीय त्रिमुहानी, का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2000 में चक संख्या 1243 की लगभग 14.7 एयर भूमि का बैनामा कराया था, लेकिन 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिल सका।

उनका आरोप है कि दीवानी न्यायालय में करीब 20 वर्षों तक मुकदमा चला, जबकि सदर तहसील में मामला पिछले 6 वर्षों से लंबित है, फिर भी फाइल सुनवाई के लिए प्रस्तुत नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि ऐसे हजारों मामले हैं, जिनमें बैनामा लेने के बाद भी लोग जमीन पर कब्जा नहीं पा रहे। कई लोग मजबूरी में दोबारा बिक्री कर रहे हैं, जिससे स्टांप शुल्क तो जमा हो रहा है, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा।

अनशनकारी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि लंबित भूमि विवादों की निष्पक्ष जांच कर त्वरित निस्तारण कराया जाए तथा राजस्व व न्यायालयी व्यवस्था में सुधार किया जाए। वहीं इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर में रोजगार को लेकर बड़ी पहल, 5 हजार युवाओं को नौकरी से जोड़ने का लक्ष्य

    सब हेडिंग: ‘रोजगार संकल्प अभियान’ के तहत 10 अक्टूबर को लगेगा रोजगार आयोजन — विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध होंगे नौकरी के अवसर     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। जनपद के…

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

    ध्यानचंद को नमन, मैदान पर उतरी हॉकी की नई पौध

    ध्यानचंद को नमन, मैदान पर उतरी हॉकी की नई पौध

    खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

    खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी

    नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों की शांति के लिए काशी में शांति पाठ

    नेपाल बाढ़ त्रासदी में मृतकों की शांति के लिए काशी में शांति पाठ

    शिवपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल

    शिवपुर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से अभियुक्त घायल

    पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.

    पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र के पहले समन्वयक बने प्रो. सायजु पी.जे.